लखनऊ, जनवरी 27 -- नगर निगम के लेखपाल ने बिजनौर थाने में सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेखपाल अनुपम कुमार ने बताया कि सरोजनी नगर तहसील के बिजनौर में तालाब की जगह नगर निगम की है। इस जगह पर एसडीएस द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया था। गांव के ही सर्वदानंद दुबे ने सरकारी भूमि पर अपना कब्जा कर अवैध निर्माण करने लगे। लेखपाल को जब पता चला तो उन्होंने सरकारी भूमि पर निर्माण न करने की बात कही। आरोपी के न मानने पर लेखपाल ने बिजनौर थाने में शिकायत की। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रूकवाया दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.