संवाददाता, फरवरी 15 -- यूपी के बिजनौर के थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव सैदपुरा नाईपुरा में शनिवार रात चामुंडा देवी मंदिर में मूर्ति रखने और पुलिस के हटवाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के करीब 40 परिवार ने मूर्ति स्थापित न होने पर धर्म परिवर्तन व गांव से पलायन की चेतावनी दी है। विवाद को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि चामुंडा देवी मंदिर पर लोगों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर में पहले मूर्ति स्थापित नहीं थी। कुछ ग्रामीणों द्वारा मूर्ति रखने का प्रयास किया गया था, जिसे ग्रामीणों द्वारा ही हटाया गया है। किसी भी पक्ष को नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा नाईपुरा में निवासी राकेश पाल ने शनिवार की रात डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ ग्रामीण मंदिर में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.