लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। बिजनौर थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पूर्व सांसद डॉ सावित्री बाई फुले के आवास पर गोली चली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन वहां कोई दिखाई नहीं पड़ा। गोली पूर्व सांसद के आवास में बने टीन शेड की चादर को चीरती हुई कमरे में जा गिरी। गलीमत रही की गोली किसी के लगी नहीं। पूर्व सांसद के निजी चालक ने अज्ञात के खिलाफ बिजनौर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बिजनौर रोड स्थित ओमेक्स सिटी निवासी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह बहराइच की पूर्व सांसद के निजी ड्राइवर हैं। राजेश अपने परिवार के साथ पूर्व सांसद के ओमेक्स सिटी स्थित निजी आवास में रहते है। राजेश ने बताया कि 13 फरवरी की देर शाम को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह आवाज सुनते ही कमरे से बाहर निकले। लेकिन उन्हें कोई बाहर नहीं दि...