बिजनौर, अक्टूबर 27 -- बिजनौर। तहसील प्रशासन ने जिले के टॉप 10 बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने टीम के साथ पहुंचकर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की फैक्ट्री कुर्क की। पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर बिजली विभाग का 13 लाख 57 हजार 594 रुपये की बकाया है। कई बार नोटिस भेजने के बावजूद बकाया जमा नहीं कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही नीलामी की कार्रवाई भी होगी। शाहनवाज राणा ने बिजनौर तहसील क्षेत्र के ग्राम तरकीमपुर रूपचंद में 2007 में डासना स्ट्रील प्राइवेट लिमिटेट फैक्ट्री की स्थापना की थी। फैक्ट्री के निदेशक शाहनवाज राणा पुत्र बदरूजमां और प्रोपराइटर खालिद चौधरी पुत्र मोहम्मद शफी निवासी तरकीमपुर रूपचंद थे। फैक्ट्री काफी समय से बंद पड़ी है, फैक्ट्री पर बिजली विभाग का करीब 13 लाख 57 हजार 594 रुपये ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.