बिजनौर, नवम्बर 17 -- सरदार पटेल की जयंती पर बिजनौर विधानसभा क्षेत्र की जिला मुख्यालय पर सोमवार को प्रस्तावित एकता पदयात्रा के चलते शहर में बड़े पैमाने पर यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए 10 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सेंट मेरी चौराहा, झालू तिराहा और नगीना चौराहा से शहर में किसी भी वाहन चार पहिया या ई-रिक्शा की एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा एसआरएस मॉल, सिविल लाइन, डाकखाना चौराहा, नगरपालिका तिराहा, बुखारा चुंगी, जानी का चौराहा, मोईन का चौराहा, बुल्ला चौराहा और कुन्दन अस्पताल चौराहा पर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों को जजी चौराहे की ओर से निकाला जाएगा। यातायात...