अमरोहा, अगस्त 5 -- पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में खूब बारिश हो रही है। तिगरी गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से 174339 क्यूसेक पानी और छोड़े जाने के बाद भी मंगलवार को तिगरी गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। हालांकि लगातार हो रही बारिश की वजह से खादर क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजनौर बैराज से 174339 क्यूसेक पानी छोड़ा गया लेकिन तिगरी गंगा से इससे ज्यादा पानी डिस्चार्ज हो गया। जिसके चलते तिगरी गंगा का जलस्तर मंगलवार को स्थिर रहा। बाढ़ खंड विभाग ने गंगा का जलस्तर 200.30 सेमी दर्ज किया। जलस्तर तो फिलहाल स्थिर है लेकिन गंगा किनारे रखी झोपड़ियों में पानी भरने की वजह से पुरोहितों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पुरोहितों ने अपनी झोपड़ी पीछे हटा ली हैं। वहीं गांव ओसीता जगदेपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.