बिजनौर, जनवरी 21 -- शहर से नगीना की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 59/बी मंगलवार सुबह से तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। रेलवे द्वारा ट्रैक के आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते फाटक 22 जनवरी शाम आठ बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। रेलवे फाटक बंद होने से चक्कर चौराहे सहित कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहीं। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार सुबह से नगीना मार्ग स्थित रेलवे फाटक तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। फाटक बंद होने से नगीना रोड से होकर गुजरने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक बंद होने के चलते नगीना, धामपुर, नूरपुर व चांदपुर का बड़ा ट्रैफिक मंडावर रोड से होकर शहर में प्रवेश दिया गया। जिससे नगीना चौराहा, सेंट मेरी चौराहा, मंडावर चौराह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.