बिजनौर, जनवरी 11 -- रोडवेज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बिजनौर डिपो को जल्द ही 14 इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बिजनौर रोडवेज की कार्यशाला परिसर में इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाए जाने की योजना पर काम शुरू हो गया है, जिसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। रोडवेज यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा देने की दिशा में कदम उठाया गया है। इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन के लिए चार्जिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। 720 केवीए क्षमता के पावर कनेक्शन के लिए बिजनौर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। उच्च क्षमता की बिजली आपूर्ति मिलने के बाद डिपो परिसर में चार्जिंग स्टेशन विकसित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.