बिजनौर, फरवरी 24 -- बिजनौर को कुपोषण की बेड़ियों से आजाद करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बिजनौर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को पालिका परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पालिका प्रशासन और बाल विकास विभाग के साझा प्रयासों से 150 कुपोषित बच्चों को पोषण आहार किट वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी (ईओ) विकास कुमार ने किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, बाल विकास अधिकारी और पालिका के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि बिजनौर को पूर्णतः कुपोषण मुक्त बनाना उनका मुख्य संकल्प है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल एक विभाग के प्रयास से यह संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सभी विभागों को एकजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.