बिजनौर, मार्च 20 -- बिजनौर। नजीबाबाद के जोगीरम्पुरी गांव के रहने वाले गेंदबाज फरहान खान का चयन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम में हुआ है। गांव की गलियों में कभी टेनिस की गेंद से खेलने वाला फरहान आज सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार है। फरहान के चयन से जिले में खुशी की लहर है। नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीरामपुरी निवासी नसीब अहमद के 25 वर्षीय बेटे फरहान खान ने बिजनौर में क्रिकेट कोच लक्ष्यराज त्यागी, नागेंद्र सारस्वत और वसीमउल हसन की निगरानी में गेंदबाजी के गुर सीखे। इसके बाद में दिल्ली में तेज गेंदबाज शिवम महावीर के साथ गेंदबाजी सीखी। फरहान खान का 2017 में दिलीप ट्रॉफी इंडिया ग्रीन के लिए चयन हुआ था। इसके कप्तान सुरेश रैना थे। फरहान ने मुंबई में जहीर खान, वसीम जाफर, प्रवीण तांबे, समीर के कोच विद्या प्राकर के साथ अपनी गेंदबाजी की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.