बिजनौर, फरवरी 2 -- बिजनौर। सक्षम बिजनौर के तत्वावधान में वर्धमान कॉलेज के मैदान पर दिव्यांग टी-20 क्रिकेट महामुकाबला आयोजित किया गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने भारत माता, संत सूरदास एवं अष्टावक्र के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। यह रोमांचक मुकाबला शेष उत्तर प्रदेश और बिजनौर दिव्यांग टीमों के बीच खेला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौसम चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ी भी शामिल हुए, जो आयोजन की गरिमा को और बढ़ाता है। कार्यक्रम के आयोजक वर्धमान क्रिकेट अकादमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.