बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। लखनऊ में चल रही टीचर्स स्टेट क्रिकेट लीग में बिजनौर का शानदार प्रदर्शन जारी। अपने लीग मैचों में बिजनौर ने सम्भल, मुरादाबाद व जौनपुर को लगातार तीन मैचों में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है । अमित, वैभव शर्मा और प्रिंस राठी ने शानदार प्रदर्शन किया। बिजनौर की टीम में अमित बालियान, अंतरिक्ष सैनी ,मुकुल (कप्तान),नितिन चौधरी ,अतुल कुमार ,प्रिंस राठी ,वैभव शर्मा, ललित शर्मा,मानवेंद्र चौधरी,जावेद ,मंजीत ठाकरान,रजत लांबा ,ऋषभ मलिक ,राहुल कुमार,नीरज कंछल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...