हरिद्वार, मार्च 27 -- लालढांग। थाना श्यामपुर और एएनटीएफ की टीम ने बिजनौर के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल पुत्र रामवतार सिंह, जो बिजनौर के ग्राम झलरी का निवासी है, को 42 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सख्त तलाशी अभियान के चलते आरोपी को कांगड़ी अंजनी चौड़ के पास से दबोचा गया। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.