बिजनौर, फरवरी 17 -- स्योहारा, संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा कक्षा निरीक्षकों के साथ बैठक की गई। आरएसपी इंटर कॉलेज सभागार में प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में परीक्षा प्रभारी रघुवीर सिंह ने परीक्षा से संबंधित निर्देश दिए। सहप्रभारी पंकज छाबड़ा तथा पर्यवेक्षक राकेश कुमार ने कक्ष निरीक्षकों को संबोधित किया। अनुरोध किया कि समय पूर्व किसी भी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका जमा न करें। ड्यूटी पर आवश्यक कार्यों को छोड़कर छुट्टी के लिए आवेदन न करें। बैठक में दूसरे केंद्रों से आए कक्ष निरीक्षक भी उपस्थित रहे। सह परीक्षा प्रभारी ओमेंद्र त्यागी ने सभी कक्ष निरीक्षकों के विषय और फोन नंबर अंकित कराए। बैठक का संचालन रामसेवक ने किया...