बिजनौर, जून 30 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत का भनेड़ा टोल प्लाजा पर धरना 24 घंटे बाद भी जारी है। रात में किसान नेताओं की एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता विफल रही आज दोबारा वार्ता की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेताओं ने टोल फ्री कर रखा है। रविवार को किसान नेता के परिवार से टोल वसूलने को लेकर भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर व प्रांतीय नेता अजय बलियान के नेतृत्व में टोल कर्मियों के खिलाफ धरना देकर बैठ गए। किसान नेताओं ने भनेड़ा टोल पर लगातार किसानों और आम जनता को परेशान करने, कर्मचारी द्वारा अभद्रता करने व लोकल लोगों से भी जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था। धरने के दौरान किसानों ने टोल फ्री कर दिया था। भाकियों के धरने से एनएचएआई व प्रशासन में हड़कंप मच गया था। देर रात एनएचएआई अधिकारियों व भाकियू नेताओं के बीच वार्ता हुई, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.