बिजनौर, अप्रैल 30 -- नांगल सोती। बाइक से जंगल जा रहे चाचा भतीजे पर गुलदार ने हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर गुलदार खेत में घुस गया। घटना में बाइक सहित चाचा-भतीजे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। नांगल क्षेत्र के गांव लालपुर मान उर्फ मानपुर निवासी कर्मवीर सिंह मंगलवार देर शाम अपने भतीजे श्रीकांत के साथ बाइक से जंगल जा रहा था। दिनौड़ी मार्ग नहर मार्ग पर गुलदार ने पीछे बैठे कर्मवीर सिंह पर हमले का प्रयास किया जिसके चलते इनकी बाइक भी गिर गई। दोनों ने यहां शोर मचा दिया, जिस पर गुलदार गन्ने के खेत में घुस गया। बाइक से गिरकर कर्मवीर सिंह घायल हो गया। घटना के बाद दोनों चाचा-भतीजे जंगल जाने के बजाय वापस घर लौट आए। उपरोक्त घटना के बाद से किसानों में गुस्सा है। आरोप है कि मानपुर के जंगल में गुलदार कई बार देखा जा चुका है जिसे पकड़वाने की मांग किसानों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.