बिजनौर, जनवरी 27 -- मंगलवार को जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला नजर आया। सुबह के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश और ठंडी हवा के कारण ठंड में इजाफा हो गया। मौसम के बदले तेवर से लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कुछ कम नजर आई। मौसम में आए इस बदलाव से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है। वहीं किसान भी आगे के मौसम को लेकर निगाहें लगाए हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...