बिजनौर, फरवरी 17 -- बिजनौर, संवाददाता प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने उसके घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। किरतपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का दूसरे मोहल्ला निवासी युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि युवती शादी की जिद कर रही थी, लेकिन प्रेमी के इनकार करने पर वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। इसी तनाव के चलते युवती ने सोमवार देर रात प्रेमी के घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती के जहरीला पदार्थ खाने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से प्रेमी घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.