बिजनौर, मई 23 -- कोतवाली देहात। आंधी में गिरे पेड़ पर अपना अधिकार जताने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इसमें एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में घायल को मेरठ रेफर किया गया। बुधवार को आई आंधी में ग्राम बाकपुर निवासी राजकुमार व संजय सिंह पुत्र तारा सिंह के खेत की मेड़ पर खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पेड़ को अपना-अपना बताते हुए उस पर अपना अधिकार जताया। शुक्रवार को पेड़ पर कब्जे को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि छोटे भाई संजय सिंह ने अपने बड़े भाई राजकुमार पर गोली चला दी। गोली लगने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से राजकुमार की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.