बिजनौर, अक्टूबर 10 -- पेट्रोल कम नापने के आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप सेल्समैन को मारपीटकर घायल कर दिया गया। गुरुवार रात गुप्ता फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन पवन कुमार निवासी गांव पीपला जागीर ने रिपोर्ट लिखाई है कि मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नफीस अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने आया था। पेट्रोल डालने के बाद पैसे मांगे तो नफीस ने पेट्रोल कम देने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आये दूसरे सेल्समैन ललित कुमार निवासी ग्राम मुस्सेपुर से भी मारपीट की। कुछ देर बाद नफीस दोबारा अपने पुत्र जैद व परवेज पुत्र अहसान व दो अज्ञात लोगों को लेकर पेट्रोल पम्प पर आ गया। इन सभी लोगो ने जान से मारने की नीयत से दुबारा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर चोट आयी और वह गिर गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने हमलावरों से बचाया। भीड़ बढ़ती देख हमलावर पेट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.