बिजनौर, अप्रैल 16 -- बिजनौर। किरतपुर क्षेत्र के गांव मसनपुर में बीमार पति की अस्पताल में हुई मौत से आहत पत्नी ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। मंगलवार को दोनों का गंगा बैराज पर एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। किरतपुर थानाक्षेत्र के मसनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय भीम सिंह का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था। सोमवार शाम उपचार के दौरान भीम सिंह की मौत हो गई। परिजन शाम को शव लेकर गांव पहुंचे। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पति की मौत से आहत 42 वर्षीय राजकुमारी ने घर के अंदर जाकर कीटनाशक पी लिया। परिजन राजकुमारी को एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां बिजनौर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवार सहित गांव में कोहराम मचगया। बाद में रिश्तेदार और ग्रामीण महिला के शव को गांव ले गए और गंगा बैराज पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.