बिजनौर, मई 21 -- नूरपुर। स्योहारा थाने के गांव मेवानवादा निवासी महिला के कानों से नशाखोरों ने कुंडल निकाल लिए। एसपी के आदेश पर डेढ़ माह बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को स्योहारा थाने के गांव मेवानवादा निवासी खैरुनिशा पत्नी मोहम्मद हुसैन ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था कि वह विगत सात अप्रैल की दोपहर को अपने माता-पिता के यहां से अपने गांव जा रही थी कि रास्ते में नूरपुर मंदिर चौराहे के पास मुरादाबाद रोड पर धर्मेन्द्र हाउस के पास दो अनजान व्यक्ति मिले। उन्होंने उससे बातचीत की और विश्वास में लेकर कानों के दोनों सोने के कुंडल निकाल लिए। इसके बाद कोई नशीला पदार्थ सुंघाया और बाइक से भाग गये। पीड़िता नशे की हालत में किसी तरह घर पहुंची। पीड़िता ने कहा है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज उसके पास है। उसने इस संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.