बिजनौर, दिसम्बर 23 -- नजीबाबाद के ग्राम धनसिनी में पिछले कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। पिछले शुक्रवार को वन विभाग द्वारा लगाए गये पिंजरे में तीसरा गुलदार कैद हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों के कहने पर खेत में एक पिंजरा और लगाया गया, जिसके बाद मंगलवार को चौथा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों के कहने पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया था। बताया गया कि धनसीनी और इस्माइलपुर के जंगलों में पिंजरे में चौथी बार गुलदार फंसा है। गुलदार के पिंजरे में फंसने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। आयुष, सुमित, सत्यम तोमर, लोकेंद्र, अजीत आदि का कहना है कि अभी गुलदार खत्म नहीं हुए हैं, वन विभाग की टीम को फिर पिंजरा लगा देना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अभी और भी गुलदार हैं। वन विभाग द्वारा खेत में औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.