बिजनौर, अक्टूबर 12 -- बिजनौर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की अकराबाद पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम अकबराबाद में रविवार को समन तामील कराने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा का गला दबाने के साथ ही हाथ में काट लिया और वर्दी फाड़ डाली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरोगा की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार देर रात अकराबाद चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक जोगिंदर तेवतिया कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल करिश्मा के साथ ग्राम अकबराबाद में आसिफ पुत्र रसीद को समन तामील कराने गए थे। इस दौरान मौके पर आसिफ, नजाकत पुत्र शमीम, मोहम्मद अकरम उर्फ राहुल और एक महिला मौजूद थी। आरोप है कि समन तामील के दौरान अचानक आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.