बिजनौर, फरवरी 23 -- नगर के नवादा चुंगी क्षेत्र में उस वक्त मातम छा गया, जब खेत से काम कर लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, नवादा चुंगी निवासी कुलदीप (46 वर्ष) रविवार शाम सिपाही वाला स्थित अपने खेत पर रात में पानी देने गए थे। जब वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी नल तिराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कुलदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.