बिजनौर, मार्च 7 -- नगीना। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत हो गई। मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस भी पहुंची। घटना स्थल का मुआयना किया। वन विभाग की टीम गुलदार के शव को कब्जे लेकर हाफिज इब्राहिम पौधशाला लेकर चले गए जहां से अधिकारियों के अगले आदेश आने के बाद शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जाएगी। नगीना-नजीबाबाद स्थित ग्राम स्थित हैजरपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब मार्ग पर एक गुलदार का शव दिखाई दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि रात्रि के समय किसी अज्ञात वाहन ने इसको टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीओ वन विभाग आयुष्मान मित्तल, वन क्षेत्र अधिकारी प्रदीप शर्मा, वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार, चालक राजीव कुमार, कांस्टेबल लाल सिंह मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का मुआयना किया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.