बिजनौर, अप्रैल 4 -- रेहड़। वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे शक्ति वाटिका अभियान के तहत धार्मिक स्थलों पर शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। अमानगढ़ रेंज स्टाफ द्वारा क्षेत्रीय लोगों को पेड़-पौधों की महत्ता के बारे जागरूक कर अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल को समाप्त होगा। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर उनके परिसर में फलदार तथा छायादार पौधे रोपित करना है। गांव केहरीपुर जंगल के वट-वृक्ष वाले मंदिर तथा रेंज कार्यालय परिसर में स्थित मंदिर से पौधरोपण कर शक्ति वाटिका कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पौधरोपण कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन आदि के कई फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.