बिजनौर, फरवरी 16 -- मंडावली क्षेत्र के ग्राम सिकरौडा मे हाई टेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर नीचे आ गिरा। एक भैंस तार की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मंडावली के ग्राम सिकरौडा नीटू पुत्र चन्दर सिंह की भैंस खड़ी हुई थी तभी अचानक हाई टेंशन लाइन के तार टूट कर उसके ऊपर आ गिरा। जिसमे उसकी मौत हो गई। भैंस स्वामी नीटू ने बताया कि सुबह सवेरे 4:30 बजे तार से बहुत जोर से स्पार्किंग हो रही थी जिसे लंबी-लंबी लपटे निकल रही थी। पास में ही बँधी हुई भैंस अचानक खुलकर बाहर आ गई स्पार्किंग तार टूट कर जमीन पर आ गिरा जिसकी चपेट में भैंस आ गई और उसकी मौत हो गई। इस संबंध में बिजली विभाग से बात कर मुआवजे की मांग की गई है । एक्सईएन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही लाइन से संबंधित सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे और पीड़ित को विभाग द्वारा आर्...