बिजनौर, जनवरी 7 -- बढ़ापुर क्षेत्र से अवैध रूप से खैर की लकड़ी लादकर ले जा रही एक टाटा मैजिक गाड़ी मंगलवार देर रात हरेवली बैराज के तटबंध पर अनियंत्रित होकर के फिट गहरी खाई में जा गिरी।गाड़ी चालक शीशा तोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात्रि एक टाटा मैजिक बढ़ापुर क्षेत्र से अवैध रूप से खैर की लकड़ी लादकर जा रही थी।बताया जाता है कि जब वह हरेवली बैराज पर पहुँचा तो तेज गति व घने कोहरे के कारण गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई।तथा कई फिट गहरी खाई में पानी मे जा गिरी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और हाइड्रा के8 मदद से गाड़ी को पानी से बाहर निकलवाया।गाड़ी में खैर की लकड़ी भरी हुई थी,जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...