बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। कश्मीर घाटी में निर्दोष सैलानियों को आतंकवादियों द्वारा गोली चलाकर मार डालने की पूरे देश में निंदा हो रही है। रविवार को बिजनौर में सभी मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए हवन में हिन्दुओं के साथ मुस्लिमों ने भी आहुति डाली। अनाज मंडी में रविवार सुबह आशीष कुमार बॉबी की दुकान पर आयोजित हवन में हिंदू एवं मुस्लिम दोनों वर्गों के व्यापारियों ने भाग लेकर सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल कायम की है। सबने एकजुट होकर कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए भारत की सरहदों से आगे बढ़कर भी इस पाप को नष्ट करना चाहिए। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए भारत सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। हवन में सुशील जिंदल, विशाल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सुमित भाटिया, विनोद कुमार, गुड्डू ,सुधीर सेतिया, शंकर, रईस अहमद, आरिफ, आलोक अग्रवाल, हाजी शहीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.