बिजनौर, दिसम्बर 27 -- बिजनौर, संवाददाता। जिले में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सुबह के समय वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे का सबसे अधिक असर हाईवे पर देखने को मिला, जहां कम दृश्यता के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। एहतियातन वाहन चालक कम गति से सफर करते नजर आए। इसके अलावा शीतलहर के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया है। सर्द हवाओं के कारण लोग ठंड से कांपते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.