बिजनौर, दिसम्बर 12 -- नजीबाबाद मंडावली क्षेत्र के ग्राम राजपुर नवादा में एक युवक ने अपनी ही भतीजी की गला रेत कर हत्या कर दी और भतीजे को छत से फेंक दिया। उक्त मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंडावली क्षेत्र के ग्राम राजपुर नवादा में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि गुरुवार की देर शाम ग्राम राजपुर नवादा में आरोपी हिमांशु मैं अपनी ही 2 वर्षीय मासूम भतीजी की गलत कर हत्या कर दी थी और 4 साल के भतीजे मयंक को छत से फेंक दिया जिसमें वह घायल हो गया था मयंक का अस्पताल में उपचार चल रहा है । बताया गया कि आरोपी हिमांशु ने भाभी मंजू के साथ भी हाथापाई की थी। तीन भाई बहनों में हिमांशु सबसे छोटा है और अविवाहित है। बताया जा रहा है कि हिमा...