मेरठ, अप्रैल 19 -- रेहड़। अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से वहां रखा घरेलू सामान, नकदी सहित अन्य सामान जल गया। आग की चपेट में आने से वहां बंधे दो पशुओं की भी मौत हो गई। पीड़ित ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की है। कस्बा रेहड़ निवासी दुष्यंत कुमार पुत्र जगदीश सिंह अपने परिवार सहित गांव अलीगंज निवासी सरदार नरवैल सिंह के खेत में झोपड़ी डालकर खेतीबाड़ी करता है। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार रात किसी समय उसकी झोपड़ी में आग लग गई। हादसे के वक्त दुष्यंत परिवार सहित नजदीक ही दूसरी झोपड़ी में सोया था। दुष्यंत कुमार का कहना है कि जब वह टॉयलेट के लिए उठा तो उसे झोपड़ी में आग लगने का पता चला। दुष्यंत ने परिवार सहित आग पर काबू पाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित दुष्यंत ने बताया कि आग से एक बकरी, एक बछड़ा, पांच-छह हजार की नकदी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.