बिजनौर, मार्च 18 -- बिजनौर। गांव भनोटी के एक युवक ने तीर्थ नगरी शुक्रताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही वे शुक्रताल चले गए। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जाता है। गांव भनोटी निवासी 19 वर्षीय राजू पुत्र सत्यवान तीर्थनगरी शुक्रताल में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह अपने जीजा धर्मपाल के साथ शुक्रताल गया था। उसका जीजा उसे साइट पर काम बताकर अपने गांव लल्लावाला थाना नहटौर लौट आया था। सोमवार सुबह राजू शौच के लिए गया लेकिन काफी देर तक नहीं आया। इस पर अन्य मजदूरों ने उसे तलाश किया, जहां उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। प्रेम प्रसंग माना जा रहा आत्महत्या का कारण युवक की आत्महत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.