बिजनौर, फरवरी 3 -- दीवार में कुम्बल लगाकर बैंक के भीतर घुसकर बदमाश ने सीसीटीवी कैमरों व सायरन के तार काट कर चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार रात बैंक में कुम्बल की सूचना पर शाखा प्रबंध शैलेन्द्र प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन की। यूपीएस सर्वर बंद था और सीसीटीवी कैमरों और चेतावनी सायरन के तार कटे मिले। हालांकि एक कैमरा उसकी नजर से बच गया। जिसमें वह कैद हो गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शाखा के सभी कमरों में चोर के प्रवेश करने के संकेत मिले हैं जबकि स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है और बैंक को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुटी है। आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.