बिजनौर, मई 13 -- बिजली बकाया वसूली न होने पर कनेक्शन काटने गई बिजली टीम पर मकान स्वामी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना से बिजली कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में बिजली कर्मचारी एकत्रित होकर कोतवाली शहर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चाकू घर के बाहर नाली से बरामद किया है। मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली शहर के मोहल्ला जाटान में बिजली विभाग की टीम बकाया भुगतान के लिए गई थी। टीम का हुकुम सिंह पुत्र मुन्नू से बकाया भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने को लेकर विवाद हो गया। जिससे गुस्साया हुकुम सिंह घर से चाकू लेकर आ गया और हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से टीजी 2 नितिन कुमार व संतोष कुमार घायल हो गए। हमले की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष फैल गया। आक्रोशित बिजली कर्मचार...