बिजनौर, जनवरी 3 -- ग्राम जरीफपुर चतर में चोरों ने पूर्व प्रधान रामपाल सिंह के घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण, नकदी, कपड़े सहित 4 लाख से अधिक के सामान की चोरी कर ली। आहट होने पर पूर्व प्रधान पुत्र ने चोरों को भागते देखा और शोर मचा दिया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम में भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शुक्रवार-शनिवार की रात्रि में चोर ने जरीफ़पुर निवासी पूर्व प्रधान मुंशी रामपाल सिंह के पुत्र पंकज के घर में छत के रास्ते से घुस गये। चोरों ने कमरे में रखे सेफ अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण, ढाई हजार की नगदी, कीमती कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बराबर स्थित पंकज के भाई दीपक के कमरे से चांदी की एक पाजेब और कपड़ा चोरी कर लिया। आहट होने पर पंकज ने जैसे ही शोर मचाया तो क...