बिजनौर, फरवरी 7 -- महिला ग्राम प्रधान पति ने गांव के ही कुछ लोगों पर संगठित साजिश के तहत फर्जी बलात्कार के मुकदमे में फंसाने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। जिसके आधार पर नांगल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी गांव की निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं और वह स्वयं गांव की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इसी सक्रियता के चलते गांव के एक विरोधी गुट से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसे लगातार एक अन्य आपराधिक मामले में फैसला प्रभावित कराने के लिए दबाव में लिया जा रहा था। मामला लगभग 6 माह पूर्व का है, जिसमें एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर है, जो वर्तमान में जेल में बंद है। प...