बिजनौर, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव सहसपुर मेवा नवादा के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ा नगला निवासी अवनेश कुमार (28) पुत्र सतीश के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अवनेश किसी काम से घर से निकला था, लेकिन सुबह तक घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच ग्रामीणों ने सहसपुर मेवा नवादा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि अवनेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.