बिजनौर, मार्च 31 -- ईद-उल-फितर पर सोमवार को जिले भर की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के अमनों-अमान और खुशहाली की दुआ की गई। जिला मुख्यालय पर शहर काजी मोहम्मद माजिद अली ने नमाज अदा कराई। सोमवार सुबह ईदगाह पर शहर काजी मोहम्मद माजिद अली ने हजारों लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। शहर काजी ने अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने और दीन दुखियों की मदद करने का आह्वान किया। इंतजाम के लिए प्रशासन का शुक्रिया अदा किया, साथ ही आपस में प्यार और भाईचारा बनाते हुए ईद का पर्व मनाने का आह्वान किया। कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं और न ही किसी विरोध आदि की कोई सूचना है। ईदगाह के बाहर लगे कैंप में डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने लोगों को बधाई दी। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने दी ईदगाह पहुंचकर बधाई नगीना में ईदगाह पर सोमवार सुबह ही नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.