बिजनौर, फरवरी 22 -- क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में जंगल गये युवक के साथ उसके गांव के ही दो युवकों ने मारपीट व जान से मारने की धमकी की वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि हिंदुस्तान वीडियो की पुष्टि नही करता। शनिवार को गांव रतनगढ़ निवासी अमरजीत पुत्र राजेन्द्र ने लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 16 फरवरी की रात को वह अपने जंगल मे था। उसी दौरान उसके गांव निवासी सनी पुत्र राजू व जागेश पुत्र आशाराम ने उसके मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी।वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट, पैर पकड़कर माफी मांगने व जूते चटवाने की वीडियो भी वायरल हो रही है। हालांकि हिंदुस्तान वीडियो की पुष्टि नही करता। प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टी करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.