बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। गांव रावटी में गुलदार ने हमला कर खेत में गए मजदूर को घायल कर दिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, चांदपुर क्षेत्र में गुलदार के दो शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रावटी निवासी डॉ. विपिन तोमर का नौकर सुरेंद्र उर्फ शंकर खेतों पर काम करने के लिए गया था। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। मजदूर ने अपने हाथों से गुलदार को धकेल दिया उसके बाद गुलदार ने दूसरा हमला किया। चेहरे और सिर पर पंजा लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचने पर लोग लाठी डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़े और घायल को सीएचसी स्याऊ लाया गया। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर, चांदपुर क्षेत्र के गांव चुखेड़ी में किसान अशोक कुमार पुत्र मलखान के खेत में गन्ने के काटने के दौरान मादा गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.