बिजनौर, नवम्बर 30 -- चांदपुर के बाईपास पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर बैठे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को चिकित्सक ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगर के मोहल्ला श्री राम कॉलोनी निवासी अभिषेक (उम्र 40) पुत्र खूब सिंह व उसका पुत्र युवराज अपने साथी अखिलेश कुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी नगला दलफ खुर्द थाना किशानी मैनपुरी के साथ अमरोहा एक शादी समारोह में गए थे। शादी समारोह से लौटते समय जब बाईपास पर पहुचें तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को घायल अवस्था में सीएचसी स्याऊ भेजा। जहां चिकित्सक ने अखिलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। दोनों पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.