बिजनौर, फरवरी 13 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडावर चौराहा पर शनिवार देर रात कांवड़ ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक सिपाही को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर किया गया है। सूचना पर एसपी अभिषेक झा व एएसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शनिवार की देर रात शहर कोतवाली के बेग वाला चौकी पर तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह व ललित कुमार कावड़ ड्यूटी के लिए मंडावर चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान मंडावर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार में महिला और बच्चे बैठे हुए थे। घटना के तुरंत बाद मौके ...