बिजनौर, अप्रैल 20 -- थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदा चौधर में रविवार सुबह पिता और बहन के साथ बाजार जा रही युवती की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवती का रिश्ता कहीं अन्य जगह तय होने से सिरफिरा नाराज था। युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव करौंदा चौधर निवासी वेद प्रकाश शर्मा अधिवक्ता हैं और परिवार के साथ गांव में ही रहते है। उनकी बड़ी बेटी भावना उर्फ नीशू की बारात 1 मई को आनी थी। रविवार सुबह 10 बजे वेदप्रकाश अपनी पुत्री भावना उर्फ नीशू (25 वर्ष) और छोटी बेटी आकांक्षा के साथ मोटरसाइकिल से नगीना सामान खरीदने जा रहे थे। आरोप है कि ग्राम हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे युवक शिवांक त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.