बिजनौर, दिसम्बर 5 -- नूरपुर अमरोहा रोड पर गांव झुझेला तिराहे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गुलदार की मौत हो गयी। गुरुवार की रात अमरोहा नूरपुर रोड पर गांव झुझेला की पुलिया के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गुलदार की मौत हो गयी। सुबह सड़क पर मृत गुलदार पड़ा देख गश्ती कोबरा पुलिस कर्मियों व प्रत्यक्षदर्शी ग्रमीणों ने वन रेंजर को सूचित किया। वनकर्मियों की टीम ने मृतक गुलदार के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। वन रेंजर चांदपुर दुष्यंत कुमार का कहना है कि तीन पशुचिकित्सकों की टीम मृतक गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर मृत्यु के आंतरिक कारणों की जांच करेगी। उसके बाद ही मृत गुलदार की अंतिम क्रिया होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...