बिजनौर, मई 5 -- थाना क्षेत्र के गांव कुंजैटा में मकान के ऊपरी कमरे में रह रहे बुजुर्ग दंपति की जलकर मौत हो गई। परिजनों की माने तो लकवा ग्रस्त होने के कारण दोनों की चीखे भी नहीं निकल सकी। सुबह धुआं उठता देख घटना का पता चला। गांव कुजैटा निवासी महावीर सिंह 80 वर्ष अपनी पत्नी ओमी देवी 75 वर्ष के साथ मकान की छत पर बने कमरे में रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य नीचे मकान में रहते है। बुजुर्ग दंपत्ति पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित थे। रात्रि में किसी समय महावीर सिंह द्वारा बीड़ी पीने के दौरान माचिस से निकली चिंगारी से बिस्तर में आग लगने से दंपति की जलकर मौत होना माना जा रहा है। लकवाग्रस्त होने की वजह से दंपति की आवाज ही नहीं निकल पाई परिजनों का कहना है कि दोनों बुजुर्ग होने के साथ साथ लकवाग्रस्त थे जिस कारण आग लगने के बाद उनकी आवाज नहीं निकल पाई और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.