भदोही, फरवरी 23 -- भदोही, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं जिले में शनिवार को भी हुईं। इस दौरान इंटरमीडिएट बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 551 विद्यार्थियों में चार ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जबकि छह परीक्षा केंद्रों पर 547 विद्यार्थियों ने दिमागी कसरत किया। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की परीक्षा सीसी कैमरों की निगहबानी में चल रही हैं। 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुईं हैं, जिनका समापन आगामी 18 मार्च को होगा। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हो रही है। अंतिम परीक्षा का आयोजन चार अप्रैल को किया जाएगा। जिले में हाईस्कूल के 2551 और इंटर के 2203 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा की कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह ने बताया कि शनिवार को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.