सीतापुर, जनवरी 2 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में व्यवसाय का हिसाब मांगने एक साझेदार ने दूसरे साझेदार को पीट दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। लहरपुर के खानपुर सादात निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया कि वह कुशीनगर में दरी और चादर का व्यवसाय करते थे। वर्ष 2019 में उन्होंने कुशीनगर के इन्दिरा नगर हाटा निवासी रुस्तम शेख के साथ पार्टनरशिप में दरी, चादर, मच्छरदानी का व्यवसाय शुरू किया। जिसमें उसका 13 लाख रुपया लगा था। आरोपी ने मात्र छह लाख रुपये लगाये। आरोपी ने कहा कि स्थानीय होने से हमारी जान पहचान है तो कम समय में अच्छा लाभ होगा। उसने मैजिक डाला खरीदने की भी सलाह दी। पीड़ित ने एक मैजिक डाला खरीदा, जिसे विपक्षी ने अपने नाम कराया। दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.