मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। आईडीए बिहार चैप्टर द्वारा सहरसा में आयोजित 14वें कांफ्रेंस में मुंगेर के दंत चिकित्सकों ने जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्माइल डेंटल केयर के संचालक एवं आईडीए मुंगेर के सचिव डॉ. उज्ज्वल दीप्रज को उल्लेखनीय योगदान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें सेंट्रल डेंटल काउंसिल का सदस्य मनोनीत किए जाने की भी घोषणा की गई। इसी क्रम में विकास डेंटल क्लीनिक के डॉ. विकास कुमार को भी सेंट्रल काउंसिल का सदस्य चुना गया, जो मुंगेर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कांफ्रेंस के दौरान दंत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों, नवीन तकनीकों और जनस्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। सम्मान समारोह में मुंगेर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. उदय शंकर, डॉ. संतोष कुमार सिन्हा स...